मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर और उनके विधान सत्रा क्षेत्र बुदनी में एक लाख लोगों के साथ विरोध प्रदर्शन की चेतावनी के बाद प्रशासन ने सभी सीमाएं सील कर दी है। कुछ नेताओं को पुलिस ने धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि किसान मजदूर संघर्ष के नाम पर आम आदमी पार्टी (आप) आदिवासी संगठन जयस ने एक लाख लोगों के साथ प्रदशर्न की चेतावनी दी है। संगठन की चेतावनी को देखते जिला प्रशासन सख्त हो गया है।
बुदनी में जायस और आप पार्टी के लोगों ने किसान मजदूर संघर्ष समिति के नाम से आंदोलन करने के लिए अनुमति मांगी थी। प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। अनुमति नहीं मिलने के चलते एक लाख लोगों के साथ सोशल मीडिया पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। जिसे जिला प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए आंदोलन प्रमुखों को 151 के तहत गिरफ्तार कर लिया और जिले
इस मामले में बुदनी एसडीओपी शशांक गुजर ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से इंतजाम किया गया है। किसी भी आने जाने वालों को कोई परेशानी न हो इसका ध्यान रखा जा रहा है। यह भी बताया गया कि महामिहम राज्यपाल का होशंगाबाद दौरा है इसलिए आने जाने वालों लोगों की जांच की जा रही है।की सभी सीमाओं को सील कर दिया है।
