Online Taza Khabar
मनोरंजन

मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट हुए रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, पहुंचेंगे मालदीव

एक रिपोर्ट के मुताबिक, रश्मिका मंदाना मालदीव में वेकेशन के लिए निकली हैं। रश्मिका की बॉलीवुड डेब्यू गुडबाय 7 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। शुक्रवार को एक्ट्रेस को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। हालांकि, उनके आगमन से कुछ मिनट पहले, अभिनेता विजय देवरकोंडा को भी कथित तौर पर हवाई अड्डे में प्रवेश करते देखा गया था। रश्मिका और विजय के डेटिंग की अफवाह है। पिछले दिनों रश्मिका ने अपने रिश्ते की अफवाहों को भी संबोधित किया था। हालांकि फैंस दोनों को क्यूट बता रहे हैं।

लाइगर से देवरकोंडा ने किया था बॉलीवुड में डेब्यू
फिल्म लाइगर 25 अगस्त 2022 को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। गौरतलब है कि ‘अर्जुन रेड्डी’ फेम साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा करण जौहर की ‘लाइगर’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। लेकिन उनकी यह फिल्म दर्शकों को ज्यादा पसंद नहीं आई थी।

साउथ फिल्म इंडस्ट्री से नेशनल क्रश तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना हिंदी फिल्मों में डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं। रश्मिका मंदाना गुड बाय के साथ अमिताभ बच्चन के साथ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। जीवन को एक उत्सव के रूप में चित्रित करने वाली इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है। गुड बाय की कहानी एक परिवार और रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी, जो दिल को छू लेगी। यह फिल्म दर्शकों को हसाएगी, और कई मौके पर रुला भी देगी। फिल्म 7 अक्टूबर यानी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म दर्शकों को कितनी पसंद आती है यह तो आने वाला समया बताएगा।

Related posts

विक्रम वेधा के लिए ऋतिकने खास लुक, बोली और एक्शन की है यह तैयारिया

onlinetazakhabar

कियारा आडवाणी जन्मदिन : सलमान ने दिया नाम, बचपन से ही कर रही हैं काम

onlinetazakhabar

इस जुलाई में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने के लिए 5 नए शो और फिल्में

onlinetazakhabar

ब्रह्मास्त्र : पहले वीकेंड में ‘ब्रह्मास्त्र’ का शतक, 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई

onlinetazakhabar

Play Dry Holi With Aloe Vera, Skin Will Be Good Happy Holi 2022

onlinetazakhabar

दुबई में शाहरुख सम्मानित, किंग खान को मिला सिनेमा का ग्लोबल आइकन अवॉर्ड

onlinetazakhabar

Leave a Comment