Online Taza Khabar
राष्ट्रीय

दीपावली पर महंगाई भत्ता का मिल सकता है तोहफा…. कर्मचारियों की टिकी निगाहें..

हेमंत कैबिनेट की अहम बैठक 10 अक्टूबर को होगी। दीपावली के ठीक पहले होने वाली इस बैठक में 20 से ज्यादा एजेंडे को शामिल किया जा सकता है। हालांकि अभी इससे ज्यादा भी संख्या हो सकती है। दीपावली के ठीक पहले हो रही इस बैठक में कर्मचारियों को तोहफा मिल सकता है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दीपावली के पूर्व महंगाई भत्ता में 4 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी का फैसला कर सकते हैं। केंद्र सरकार की तरफ से डीए में 4 फीसदी बढ़ोत्तरी के बाद झारखंड सरकार को वैसे भी महंगाई भत्ता बढ़ाना है, ऐसे में अगर कर्मचारियों को महंगाई भत्ता को तोहफा हेमंत सरकार देती है तो ना सिर्फ इससे कर्मचारियों की दीपावली की खुशियां दोगुनी हो जायेगी, बल्कि बाजार में भी पैसा आयेगा और दीपावाली की रौनक बढ़ जायेगी।

मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा इस बाबत विभागों को सूचना भेज दी गयी है। मंत्रिपरिषद की बैठक रांची में सोमवार, 10 अक्टूबर, 2022 को अपराह्न 4:00 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। वहीं नयी भर्तियों पर भी कैबिनेट की मुहर लगेगी।

Related posts

petrol and diesel, now CNG prices have also been increased CNG Rs 70.53

onlinetazakhabar

पीएम मोदी बर्थडे स्पेशल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 72वां जन्मदिन, देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

onlinetazakhabar

आरसी ट्रांसफर के लिए फॉर्म 28, 29, 30 की कब और क्यों पड़ती है जरूरत?

onlinetazakhabar

संवैधानिक नहीं, भारत एक सभ्यता लोकतंत्र है: असम के मुख्यमंत्री

onlinetazakhabar

फरीदाबाद: हर घर तिरंगा अभियान के तहत सेक्टर-46 आरडब्ल्यूए कार्यालय पर झंडा वितरण कार्यक्रम आयोजित

onlinetazakhabar

मोदी सरकार ने गरीबों को धनतेरस में दिलवाए आशियाने होगा गृह प्रवेश।

onlinetazakhabar

Leave a Comment