Online Taza Khabar
खेल

झारखंड की बेटी अष्टम करेगी भारतीय फुटबॉल टीम की कप्तानी.. FIFA WOMEN’S WORLD CUP 2022

गुमला FIFA विश्व कप 2022 अंडर-17 झारखंड के लिए सम्मान समाचार लेकर आया है। भारतीय महिला फुटबॉल टीम की घोषणा हो चुकी है, जिसमें झारखंड के गुमला जिले की विशुनपुर प्रखंड के बनारी गोरारा टोली की रहने वाली झारखंड की बेटी अष्टम उरांव को राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। इसको लेकर न सिर्फ परिजन बल्कि पूरे विशनपुर प्रखंड में खुशी की लहर है। राष्ट्रीय टीम के कप्तान अष्टम उरांव के पिता हीरालाल उरांव ने कहा कि आज मुझे अपनी बेटी पर गर्व है उन्होंने पूरे दुनिया में अपनी प्रतिभा के दम पर पूरे झारखंड का नाम रोशन किया।

पिता ने कहा अत्यंत गौरव का क्षण

अष्टम उरांव के पिता ने बताया कि गरीबी के कारण किसी प्रकार वह अपने बच्चों को शिक्षा दिया। लगन और मेहनत के बल पर उसने ये मुकाम पाया। विशुनपुर जैसे जगह में खेल की कोई सुविधा नहीं होने के बावजूद वह आज भारतीय महिला टीम की कप्तान बन गई है। इससे मुझे काफी गर्व महसूस हो रहा है।

मां ने कहा गरीबी से पाल पोस कर बड़ा किया

अष्टम उरांव की मां तारा देवी ने बताया कि अष्टम शुरू से ही जुझारू लड़की रही है।वह जिस काम को ठानलेती है पूरे मन के साथ करती है। यही वजह है कि आज वह इस मुकाम पर पहुंच पाई है। उन्होंने कहा कि मैं अपने सभी बच्चों को माड़ भात खिला कर परवरिश की है। बच्ची ने अपनी मेहनत और लगन से मुकाम हासिल किया।

Related posts

एशिया कप में कोहली के शानदार प्रदर्शन के दम पर कोहली ने टी20 आईसीसी रैंकिंग में 14 पायदान की छलांग लगाई

onlinetazakhabar

CWG २०२२ – 22 गोल्ड के साथ 61 मेडल आये भारत की झोली में

onlinetazakhabar

भारत करेगा महिला वर्ल्ड कप 2025 की मेजबानी, गांगुली बोले “हम चाहते थे”

onlinetazakhabar

कप्तान जसप्रीत बुमराह: आईपीएल सनसनी से लेकर भारतीय टेस्ट कप्तान 2022

onlinetazakhabar

भारत की हार के बाद लोगो को याद आए बुमराह और अर्शदीप

onlinetazakhabar

कैप्टन रोहित शर्मा का के लिए लकी है इंदौर का यह मैदान।

onlinetazakhabar

Leave a Comment